शोभना भारतीय की सफलता की कहानी Shobhana Bhartia Success Story In Hindi

Shobhana Bhartia Success Story

पढ़े और जाने Shobhana  Bhartia Real Life Inspirational Success Story : नमस्कार मित्रो आज के इस लेख में हम आपसे बात करने वाले है Shobhana Bhartia Success Story की जो आज के समय में समाज में बढ़ती महिला सशक्तिकरण और महिलाओं द्वारा पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में समानपूर्वक आगे बढ़ने वाली सभी महिलाओ के जीवन से जुड़ी कहानी है |

Contents

Shobhana  Bhartia Success Story In Hindi 

चलिए अब विस्तारपूर्वक जाने Shobhana  Bhartia Real Life Inspirational Success Story की पूरी कहानी 

Shobhana Bhartia के जन्म और प्रारम्भिक जीवन की कहानी 

Shobhana  Bhartia का जन्म 4 जनवरी 1957 में कोलकाता में भारत के मशहूर उधोगपति कृष्णकुमार उर्फ़ के.के. बिड़ला के यहाँ  हुआ था | वो घनश्यामदास बिड़ला उर्फ़ जी.डी. बिड़ला की पौत्री भी हैं। उनकी शरुआत की शिक्षा कोलकाता के प्रसिद्ध लोरेटो हाउस से हुई | उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा कोलकता विश्वविद्यालय से पूर्ण की | इसके बाद उनका विवाह ‘जुब्लिएन्त लाइफ साइंस लिमिटेड’ के श्याम सुन्दर भरतिया से हुआ | इस प्रकार उन्होंने अपने प्रारम्भिक जीवन का समय कोलकाता में ही बिताया था |

Shobhana  Bhartia के कैरियर क्षेत्र की कहानी

Shobhana  Bhartia ने 29 वर्ष की आयुं में वर्ष 1986 में Hindustan Times Group में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपना कैरियर शुरू किया जो कि इस तरह के पद पर कार्य करने वाली देश की पहली महिला थी | उन्होंने अपने दादाजी के द्वारा स्थापित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी में कुछ समय तक चांसलर का पदभार भी संभाला था | 

Hindustan Times Group के कायाकल्प में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है क्योंकि उन्होंने हमेशा से ही इस समूह के आर्थिक और संपादकीय से सम्बन्धित सभी पहलुओ पर अपना ध्यान दिया है | उनकी दूरदर्शिता के कारण ही HT Media के पब्लिक इक्विटी जारी करके करीब 400 करोड़ रुपये का फण्ड इकठा किया गया जो कि एक बहुत बड़ी सफलता थी |

 Shobhana Bhartia के राजनितिक कैरियर की कहानी 

Shobhana Bhartia वर्ष 2006 में सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के नामित करने पर संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की वर्ष 2012 तक सदस्य रह चुकी है | वो बाल विवाह (उन्मूलन) और विविध प्रावधान विधेयक, 2006 जैसे महत्वपूर्ण बिल भी अपने कार्यकाल के दौरान पेश किये थे | आपको शायद ये ना पता हो कि उनके राज्यसभा नामांकन के समय कुछ लोगो द्वारा देश की सर्वोच्च न्यायालय में साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के लिए नामांकन को चुनौती दी गई थी जिसमें दावा किया गया था कि Shobhana Bhartia एक मीडिया बैरन थी और एक पत्रकार नहीं थी और राजनीतिक तौर पर भी यह कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस से जुड़ी हुई सदस्य थी लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवेश स्तर पर अपील को खारिज कर दिया और कहा कि सामाजिक सेवा का दायरा उसे शामिल करने के लिए पर्याप्त था।

Shobhana Bhartia से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बाते

  • Shobhana Bhartia अपने फाउंडेशन की सहायता से साहित्य, खेल और विज्ञान की उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भाग लेती रहती हैं।
  • Shobhana Bhartia का नाम इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी 100 अत्यंत प्रभावशाली इंडियन्स की सूची में मीडिया से जुड़े 12 व्यक्तियों में शामिल किया जा चुका है |
  • Shobhana Bhartia को समाज में किये गये कार्यो और योगदान के लिए वर्ष 2005 में पद्म श्री समेत कई उद्योग सम्मान और पुरस्कार मिल चुके है |
  • तो देखा आपने Shobhana Bhartia की कहानी से समाज की हर स्त्री को प्रेरणा लेनी चाहिये कि आज के इस समाज में नारी और पुरुष सभी सामान है और आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से पीछे नही बल्कि आंगे है |

हमे आशा है कि आपको हमारी ये Shobhana  Bhartia Real Life Inspirational Success Story पसंद आयेगी |

यह भी अवश्य पढ़े ;

हिमा दास : हिम्मत और सफलता की कहानी : Hima Das Success Story In Hindi

जेसिका कॉक्स ; अपनी कमजोरी को ताकत बनाने वाली

‘माउंट एवरेस्ट’ की ऊंचाई को छूने वाली बछेंद्री पाल की सफलता की कहानी |

Nykaa.Com फाउंडर फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी

Jyothi Reddy : 5 रुपए की मजदूरी से $5 million टर्नओवर

Mou Roy संघर्षमय जीवन से कैसे बनी Successful Entrepreneur

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ आपको “शोभना भारतीय की सफलता की कहानी Shobhana Bhartia Success Story In Hindi” अवश्य पसंद आई होगी कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *