आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी इंसान को परखने की कला ! 4 best ways to test any human being from Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य

राजनिति और अर्थशास्त्र के प्रकांड विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ “चाणक्य निति” में किसी भी इंसान को परखने की कला का ज्ञान दिया है। जिस पर अमल कर किसी भी स्त्री या पुरुष के मन के भेद और उसकी अच्छाई और बुराई को जाना जा सकता है।

Contents

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी इंसान को परखने की कला !

Chanakya Niti : These are the 4 best ways to test any human being !

चाणक्य के अनुसार, जीवन में ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब लोगों को परखना आवश्यक हो जाता है।

“यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते शीलेन छेदनतापताडनै:।
तथा चतुर्थि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।”

इस श्लोक का अर्थ है कि जिस प्रकार सोने को रगड़ने, काटने, तपाने और पीटने से उसकी परख होती है, ठीक इसी प्रकार इंसान की परख के लिए त्याग, शील, गुण और कर्म को देखना चाहिए।

जिस प्रकार सोने की शुद्धता को जांचने के लिए इन चार बातों से परखना पड़ता है उसी प्रकार किसी व्यक्ति के भरोसे को जानने के लिए उसके त्याग, चरित्र, गुण और कर्म को परखने की आवश्यकता होती है। किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसे परखने के लिए भी चार बातों का जरूर ध्यान रखें।

त्याग

व्यक्ति को परखने के लिए हमें सबसे पहले उसके अंदर कि बात जाननी होगी की क्या वह दूसरों के सुख के लिए अपना सुख को त्याग सकता है या नहीं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति दूसरों के लिए अपना सुख त्याग सकता है तो हमें उस व्यक्ति पर भरोसा कर लेना चाहिए। जो व्यक्ति सिर्फ अपना सुख देखता है और उसमे के अपने सुख के त्याग की भावना नहीं होती वे किसी का भला नहीं कर सकता।

चरित्र

जिन लोगों का चरित्र अच्छा है वो लोग अच्छे इंसान होते हैं। चरित्र की पहचान व्यकित के विचार और आचरण से होती है। अच्छे चरित्र वाले लोगों के मन में गलत भावनाएं नहीं होती है। जिस व्यक्ति के आचरण और विचार अच्छे न हों, उन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहियें और हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहियें।

गुण

हर व्यक्ति में गुण और अवगुण दोनों ही होते हैं पर जिस व्यक्ति में अवगुण ज्यादा हों ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। जो लोग अपने जीवन में छोटी छोटी बातों पर क्रोधित हो जाते हैं , आलसी बने रहते हैं और घमंड करते हैं, बात बात पर झूठ बोलते हैं ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखें। जिनका स्वभाव शांत होता है। ऐसे गुण वाले व्यक्ति पर भरोसा किया जा सकता है। इसके विपरीत जो व्यक्ति अपने जीवन में क्रोध, आलस्य और घमंड से दूर रहते हैं, हमसे झूठ नहीं बोलते हैं, ऐसे व्यक्ति पर भी आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

कर्म

त्याग, चरित्र और गुण के साथ साथ इंसान के कर्म द्वारा भी उसकी पहचान की जा सकती है। व्यक्ति के कर्म देखकर ही उसके साथ मित्रता करनी चाहियें। अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से पैसा कमाता है और अधार्मिक कार्य करता है तो उस पर भरोसा करने की गलती कभी ना करें। बुरे कर्म करने वाले इंसान आस पास के लोगों पर भी गलत प्रभाव डालते हैं।

यह भी पढ़ें ;

चाणक्य की 12 बातें सुनकर सफलता आपके कदम चूमेगी।

आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ विचार

“सफलता पर ‘Chanakya Niti~चाणक्य की 12 बातें सुनकर सफलता आपके कदम चूमेगी।” ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

2 Replies to “आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी इंसान को परखने की कला ! 4 best ways to test any human being from Chanakya Niti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *