हिंदी कहानी – तीन पुतले – Hindi Story – Akbar Birbal

Hindi Story हिंदी कहानी

Hindi Story हिंदी कहानी – हिंदी कहानियों की श्रृंखला में ज्ञानवर्धक हिंदी कहानी – “तीन पुतले” 

Hindi Story हिंदी कहानी

तीन पुतले 

बादशाह अकबर का दरबार लगा हुआ था। बादशाह सभी मंत्री एवं सलाहकार से राज काज से सम्बंधित चर्चा कर रहे थे।

तभी एक सिपाही बादशाह अकबर के समक्ष यह सन्देश लेकर आया की कोई सौदागर आया है जो विचित्र खिलौने लाया है। सौदागर का ये दावा है कि बादशाह या किसी ने भी आज तक ऐसे खिलौने न कभी होंगे और न कभी देखेंगे।

यह सुन कर बादशाह अकबर ने सौदागर को बुलाने की आज्ञा दी। सौदागर आया और प्रणाम करने के बाद अपनी पिटारी में से तीन पुतले निकाल कर बादशाह के सामने रख दिए और कहा कि “बादशाह सलामत यह तीनों पुतले अपने आप में बहुत विशेष हैं। पहले पुतले का मूल्य एक लाख मोहरें हैं, दूसरे का मूल्य एक हज़ार मोहरे हैं और तीसरे पुतले का मूल्य केवल एक मोहर है।

बादशाह अकबर और दरवार के सभी लोगों ने उन पुतलो को देखा। बादशाह अकबर बोले “सौदागर हमें तो यह तीनों पुतले देखने में एक जैसे लग रहें हैं।”

सौदागर बोला ” महाराज देखने में भले ही एक जैसे लगते हैं मगर वास्तव में एक दूसरे से बहुत अलग और बहुत निराले हैं।”

बादशाह अकबर ने तीनों पुतलों को एक बार फिर बड़े ध्यान से देखा। फिर बोले “देखने में तो कोई अन्तर नहीं लगता फिर मूल्य में इतना अन्तर क्यों ?

सौदागर बोला – “महाराज माफ़ी चाहता हूँ, मैंने बीरबल की बुद्धिमता के बारे में बहुत सुन रखा है। यदि बीरबल इसकी पहचान कर सकें कि कौन सा पुतला कितने का है तो मैं मानू !

बादशाह अकबर ने बीरबल की तरफ देखा इस प्रश्न ने बीरबल को भी बहुत परेशान कर दिया।

हार के दरबार में सभी   लोगों को वो तीनों पुतले दिखाए और कहा कि इन में क्या अन्तर है मुझे बताओ।

दरवारियों ने तीनों पुतलों को घुमा फिराकर सब तरफ से देखा मगर किसी को भी इस गुत्थी को सुलझाने का जवाब नहीं मिला।

जब बादशाह  ने देखा कि सभी चुप हैं तो उस ने दुबारा वही प्रश्न अपने सबसे बुद्धिमा मंत्री बीरबल से पूछा !

बीरबल ने पुतलों को बहुत ध्यान से देखा और एक सेवक को तीन तिनके लाने की आज्ञा दी।

तिनके आने पर बीरबल ने पहले पुतले के कान में तिनका डाला। सब ने देखा कि तिनका सीधा पेट में चला गया, थोड़ी देर बाद पुतले के होंठ हिले और फिर बन्द हो गए।

अब बीरबल ने अगला तिनका दूसरे पुतले के कान में डाला। इस बार सब ने देखा कि तिनका दूसरे कान से बाहर आ गया और पुतला ज्यों का त्यों रहा। ये देख कर सभी की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी कि आगे क्या होगा।

अब बीरबल ने आखिरी तिनका तीसरे पुतले के कान में डाला। सब ने देखा कि तिनका पुतले के मुँह से बाहर आ गया है और पुतले का मुँह एक दम खुल गया। पुतला बराबर हिल रहा है जैसे कुछ कहना चाहता हो।

बादशाह अकबर के पूछ्ने पर कि ये सब क्या है और इन पुतलों का मूल्य अलग अलग क्यों है, बीरबल ने उत्तर दिया।

जहाँपनाह, बुद्धिमान व्यक्ति  सुनी सुनाई बातों को अपने तक ही रखते हैं और उनकी पुष्टी करने के बाद ही अपना मुँह खोलते हैं। यही उनकी विशेषता है। पहले पुतले से हमें यही ज्ञान मिलता है और यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य एक लाख मोहरें है।

कुछ लोग सदा अपने में ही मग्न रहते हैं। हर बात को अनसुना कर देते हैं। उन्हें अपनी वाह-वाह की कोई इच्छा नहीं होती। ऐसे लोग कभी किसी को हानि नहीं पहुँचाते। दूसरे पुतले से हमें यही ज्ञान मिलता है और यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य एक हज़ार मोहरें है।

कुछ लोग कान के कच्चे और पेट के हलके होते हैं। कोई भी बात सुनी नहीं कि सारी दुनिया में शोर मचा दिया। इन्हें झूठ सच का कोई ज्ञान नहीं, बस मुँह खोलने से मतलब है। यही कारण है कि इस पुतले का मूल्य केवल एक मोहर है।

यह  सुन सौदागर और दरवार के सभी लोग  बीरबल की वाही वाही करने लगे। बादशाह अकबर ने अपने प्रिय मंत्री और सलाहकार को गले लगा लिया।

Hindi Story हिंदी कहानी – यह भी जरूर पढ़ें ;

अकबर बीरबल के 5 दिलचस्प किस्से (कहानियाँ)

सम्राट का बीज~प्रेरणादायक हिंदी कहानी

हॉस्पिटल की खिड़की

आपने क्या देखा ? Inspirational Story for Success Lesson In Hindi

बिना सोचे समझे फैसला लेने का परिणाम

उम्मीद करता हूँ यह Hindi Story हिंदी कहानी “तीन पुतले” – Hindi Story – Akbar Birbal” आपको पसंद आई होगी । कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *