नजरिया बदलो – मिलेगी कामयाबी – Prernadayak Hindi Kahani

Prernadayak Hindi Kahani

Prernadayak Hindi Kahani ; नज़रिया एक ऐसा चश्मा है जिससे आप इस दुनिया को देखते हैं। कुछ अच्छा भी नहीं है, कुछ बुरा भी नहीं है। वो बस वैसा ही है जैसा आप उसे देखते हैं। आपका जैसा नजरिया होगा आपकी सोच भी वैसे ही होगी और आपकी सोच से ही आपका भविष्य निर्माण होगा। आप किसी भी  चीज़ को, किसी भी समस्या को दो तरीको से देख सकते हैं। आप अच्छाई देख सकते है या बुराई देख सकते हैं। आप काम को न करने का बहाना ढूढ़ सकते हैं या फिर करने का रास्ता ढूढ़ सकते है। इस बात को एक Prernadayak Hindi Kahani के द्वारा जानते हैं –

Najariya Badalo – Milegee Kaamayaabee … Prernadayak Hindi Kahani

प्रेरणादायक हिंदी कहानी

एक लड़का था जिसको हर चीज़ को जानने की जिज्ञासा रहती थी। अपने सवालों के लिए वो लोगो को ढूढ़ता था और उनसे उस सवालों का जबाब पूछता था।

एक दिन बच्चे के दिमाग में एक सवाल आया की मैं कामियाब बनना चाहता हूँ तो मैं कैसे कामियाब बन सकता हूँ।

उसने कई लोगों से इस सवाल का जबाब पूछा , लेकिन कोई उसे ठीक से उत्तर नहीं दे पाया।  उसके घर के पास ही एक मास्टर जी भी रहते थे वो लड़का मास्टर जी के पास गया और पुछा मास्टर जी मैं कामियाब बनना चाहता हूँ क्या करूँ। कोई रास्ता बताएं जिससे मैं कामियाब हो जाऊँ।

मास्टरजी मुस्कुराते हुए बोले, मैं तुम्हें कामियाब बनने का रास्ता जरूर बताऊंगा पर उससे पहले एक काम करो। यह बकरी उस खूंटे पर बांध दो।

इतना कहकर उन्होंने बकरी की रस्सी उस लड़के के हांथो में पकड़ा दी। वो बकरी मस्टरर जी के आलावा किसी और के काबू में नहीं आती थी।

जैसे ही लड़के ने उस रस्सी को हाँथ में लिया और खींचने की कोशिस की वो बकरी उछलती हुई भागी और रस्सी हाथ से छूट गई। उस लड़के ने कई बार बकरी को खूंटे पर बांधने की कोशिस की लेकिन बार बार बकरी रस्सी छुड़ाकर भाग जाती

कोशिशों के बाद उस लड़के ने चतुराई से काम लिया। उसने भागकर बकरी को पैरों से पकड़ लिया। पैर पकड़े जाने पर बकरी हिल भी नहीं पाई और उस लड़के ने उसे तुरंत खूंटे से बाँध दिया।

मास्टर जी उसके पास आये और बोले ; शाबाश ! यही तो है कामियाबी का रास्ता। जड़ पकड़ने पर पूरा पेड़ काबू में हो जाता है। कहने का मतलब है जब हम किसी समस्या की जड़ पकड़ लेते है तो हम उसका समाधान भी ढूढ़ लेते है।

उस लड़के ने भी यही किया। जब कोशिशों के बाद कामियाबी नहीं मिली तो उसने यह कहकर हार नहीं मानी की यह मुझसे नहीं होगा। उसने अपना नजरिया बदला। इस समस्या को उसने समाधान के रूप में देखा और उसकी जड़ तक पहुंच गया।

वो लड़का जीवन के आगे बढ़ता गया और बड़े होकर उसने एक बड़ी कामियाबी पाई. वो लड़का और कोई नहीं महान राजनेता ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान थे। ( ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान के बारे में अधिक जानें )

यह भी पढ़ें –

आपको कौन रोक रहा है ? Hindi Motivational Story on Positivity

तीन कहानियाँ जो आपकी सोच बदल देगी! Short Motivational Story In Hindi

जीवन संघर्ष | Motivational Story In Hindi For Life Struggle

बिना सोचे समझे फैसला लेने का परिणाम | Inspirational Hindi Story About Wrong Decision

आपने क्या देखा ? Inspirational Story for Success Lesson In Hindi

हॉस्पिटल की खिड़की | Inspirational and Motivational Story In Hindi

सम्राट का बीज~प्रेरणादायक हिंदी कहानी~Inspirational Hindi Story for Success

ईर्ष्या और सफलता ~ Inspiring Hindi Story

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ Inspirational Hindi Story” आपको अवश्य पसंद आई होगी और आपको कितना मोटिवेट किया कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *